July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

बॉयफ्रेंड पाने की 6 साल की जद्दोजहद एक ही पल में हुआ बर्बाद, पीछे की कहानी सुन उड़ जायेंगे होश 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
एक लड़की ने अपने लिए ब्वॉयफ्रेंड पाने के लिए कुछ ऐसा किया कि जानने वालों के होश उड़ गए। हालाँकि ब्वॉयफ्रेंड पाने का लड़की का ये फॉर्मूला 6 साल बाद रंग तो लाया लेकिन फिर एक ही पल में सब कुछ बर्बाद हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक हैली रॉबिन्स नाम की लड़की ने अपने लिए ब्वॉयफ्रेंड पाने के मकसद से 6 साल पहले एक बॉल पर अपना नंबर और नाम लिखकर समुद्र में फेंक दिया था। उसे उम्मीद थी कि उसे किसी न किसी का मैसेज आएगा, लेकिन 6 सालों तक किसी का कोई संदेश नहीं आया। लेकिन अचानक 6 साल बीत जाने के बाद हैली के पास संदेश आया। लड़के ने अपना नाम एडम बताया और लिखा कि उसे वो बॉल समुद्र के किनारे मिला। फिर क्या था दोनों के बीच बातें आगे बढ़ीं और हैली ने उनसे स्नैपचैट पर आने को कहा।
हैली इस उम्मीद में थी कि वो जिससे बातें कर रही है वो कोई लड़का है, लेकिन स्नैपचैट ने उसकी आंखें खोल दी। दरअसल एडम की स्नैपचैट आईडी का नाम agordan97 था, लेकिन उसमें नाम ऐश्ले लिखा था, जिस के बाद हैली ने एडम से सच्चाई पूछी। एडम से सच-सच बता दिया कि वो लड़का नहीं बल्कि लड़की है। उसका नाम एश्ले है और वो ही लड़का बनकर उससे बातें कर रही थी। हैरी की 6 साल के इंतजार के बाद शुरू हुई लव स्टोरी थोड़ी देर में ही खत्म हो गई। हैरी की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोगों ने हैली की इस लव स्टोरी को खूब पसंद किया।

Related Posts