June 26, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

सावधान! यह है सबसे खतरनाक पौधा, छूते ही मिनटों में शरीर को कर देगा बेकार  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

पने बिच्छू खास जैसे कई खतरनाक पौधों के बारे में सुना होगा। इन पौधों को छूने से ही हाथ में ऐसी खुजली शुरू होती है जो घंटों परेशान करती है। लेकिन एक ऐसा भी पौधा है जिसके सामने बिच्छू खास कुछ भी नहीं है। इस पौधे का खौफ पूरे ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक है। ब्रिटेन ने तो इसे देश के सबसे खतरनाक पौधा घोषित कर दिया है।
इस पौधे को आम बोलचाल की भाषा में होगवीड या किलर ट्री कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। ये पौधा दिखने में गाजर के पौधे जैसा होता है लेकिन 14 फीट तक लंबा होता है।
इसके छूने भर से इंसान या जानवर की हालत खराब हो जाती है। पौधे के कॉन्टैक्ट में आने से शरीर पर छाले पड़ने लगते हैं। कुछ ही दिनों में ये छाले भयंकर रूप ले लेते हैं और इनके अंदर मवाद भर जाता है। इससे होने वाले घाव के निशान सालों तक शरीर से नहीं जाते।
अगर आपका घाव ठीक भी हो गया है तो शरीर के उस हिस्से के लिए धूप खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए रोशनी में निकलते वक्त उसका ढका होना जरूरी है। जो लोग गलती से इस पौधे के कॉन्टैक्ट में आए, वो महीनों तक धूप में नहीं निकल पाए।
अगर इस पौधे का फूल या कोई हिस्सा गलती से आंखों में चला गया है तो इसका तुरंत इलाज कराना जरूरी है। इस पौधे के कारण आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

Related Posts