June 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

धैर्य रखिये, 2045 तक होगी एलियन से मुलाकात 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

मेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पराग्रही प्राणियों के अस्तित्व को स्वीकारते हुए 2045 तक उनकी खोज का दावा किया है। उनके मुताबिक परग्रही जीवन सिर्फ संभावना नहीं, बाqल्क सच है और मानव 2045 तक पृथ्वी से दूर दूसरे ग्रहों पर जीवन के बारे में निर्णायक संकेत जुटा लेंगे। वैज्ञानिकों के लिए एलियन के जीवन की सच्चाई ज्यादा समय तक रहस्य नहीं रह सकेगी, लेकिन सवाल यही है कि कब तक। नासा की मुख्य वैज्ञानिक एलेन स्टोफेन ने इस सप्ताह अंतरिक्ष में जीवाणुओं के स्थानों के बारे में आयोजित किए गए सम्मेलन में कहा, ‘मुझे लगता है कि एक दशक के भीतर हमारे पास पृथ्वी से दूर अन्य ग्रहों पर भी जीवन के बारे में ठोस प्रमाण होंगे। हम 20  से 30 वर्षों की अवधि में इसके बारे में ठोस साक्ष्य जुटा लेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि कहां और वैâसे खोजबीन करनी है। ज्यादातर मामलों में हमारे पास प्रौद्योगिकी है और हम इसे क्रियााqन्वत करने की दिशा में अग्रसर हैं। मैं सोचता हूं कि यकीनन, हम सही मार्ग पर हैं।’हालांकि उन्होंने कहा कि’हम यहां एलियन के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। हम छोटे-छोटे जीवाणुओं के बारे में बात कर रहे हैं।’

Related Posts