July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular सफर

यहां जेल से भागने की है छूट, पर बर्थडे विश करना मना 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

र्मनी का प्लान बना रहे हैं तो वहां जाने से पहले इस खबर को ध्यान से पढ़ लीजिए। 

बर्थ डे विश करना अपशकुन : जर्मनी-बर्थडे विश और अपशकुन जर्मनी में किसी को भी उसके बर्थडे वाले दिन से पहले विश करना या फिर केक गिफ्ट करना अपशकुन माना जाता है।

नहीं बोलते हैलो : जर्मन लोग एक दूसरे को हैलो नहीं बोलते। यहां लोग हैलो की बजाय अपने नाम बताकर फोन पर बातचीत शुरू करते है। 

कैदी को भागने की छूट : जर्मनी में कैदियों को भागने पर सजा नहीं मिलती। जर्मनी में कैदियों के जेल से भागने की कोशिश करने पर उसे अपराध नही माना जाता क्योंकि उनका मानना है कि आजाद होना मनुष्य का अधिकार है।
नाम रखने का भी कानून : जर्मनी में बच्चे का नाम रखने के भी नियम है। लोग अपनी मर्जी से बच्चे का कुछ भी नाम नहीं रख सकते हैं। लोगों को बच्चे का ऐसा नाम रखने की छूट नहीं है, जिससे जिससे लिंग का पता चले ।
बीयर का देश है : जर्मनी जर्मनी बियर के खपत मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर है और यहाँ 300 तरह के ब्रेड भी मिलते है। यहां हर दुकान में बियर मिलती है। 

उल्टा ट्रैफिक: जर्मनी में ट्रैफिक भारत से बिल्कुल उल्टा है। यहां ट्रैफिक दाहिनी ओर चलता है, जो हमारे लिए उल्टा है। यहां के हाईवे पर स्पीड लिमिट भी नहीं होती। 

हाईवे पर कार रोकना अपराध : जर्मनी पर नेशनल हाईवे पर स्पीड की कोई लिमिट नहीं है। आपको जितनी तेज गाड़ी भगानी है भगा सकते हैं, लेकिन हाईवे पर ईंधन खत्म होना अपराध है, क्योंकि जर्मनी के हाईवे पर गाड़ी रोकना कानूनी अपराध है। 

सेक्स फ्री जर्मनी : जर्मनी में सेक्स फ्री है, मतलब कि यहां वेश्यावृत्ति कानूनी तैर पर मान्य है। यहां सेक्स वर्कर का रजिस्ट्रेशन होता है। यानी यहां लीगल तौर पर सेक्स का कारोबार किया जाता है। छापेमारी का कोई डर नहीं होता। 

अपना काम अपने आप : जर्मनी में कोई नौकर नहीं होता। यहां सब अपना काम अपने आप करते हैं। मतलब कपड़े धोने से लेकर, बर्तन साफ करना, सफाई सब कुछ। अमीर-गरीब सब अपना काम खुद करते हैं। 

नहीं जाती कभी लाइट:  जर्मनी में 24 घंटे पानी भी है और लाइट भी। यहां न तो कबी लाइट जाती है और न ही पानी। यहां का पानी इतना साफ हैं कि आपको इसे फिल्टर करने तक की जरुरत नहीं है।

Related Posts