May 18, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

16 साल के लड़के को हुआ 71 साल की बुढ़िया से प्यार, विरोध के बावजूद कर ली शादी 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :  

हते हैं कि प्यार अंधा होता है।  ऐसा ही कुछ देखने को मिला इंडोनेशिया में, जहां दो प्यार करने वालों के बीच में उम्र का इतना फासला था कि देखने वाले हैरान लग गए। 16 साल के एक लड़के को 71 साल की औरत से प्यार हो गया। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ा की उन्होंने तमाम विरोधों के बावजूद शादी कर ली।

16 साल के सेलामत रियादी को 71 साल की रोहाया से प्यार हो गया। वो एक दूसरे को पसंद करने लगे। दादी की उम्र के होने के बावजूद सेलामत को उनसे प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे के बिना रहने को तैयार नहीं थे। रोहाया पहले दो बार विधवा हो चुकी है और अपने जीवन के आखिरी पड़ाव में पहुंच चुकी रोहाया शादी के लिए बहेद उत्सुक है।

इस प्यार से दोनों ही परिवारवालों को एतराज था। वो नहीं चाहते थे कि दोनों शादी करें। वो उनके खिलाफ थे, लेकिन दोनों ने अपने परिवारों को धमकी भी दी अगर इस शादी नहीं करवाई गई तो वो आत्महत्या कर लेंगे।

जिसके बाद दोनों की शादी पूरे रीति-रिवाज से करवाई गई। आपको बता दें कि इंडोनेशिया में लड़कों की शादी की न्यूनतम उम्र 19 साल है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को धार्मिक मानदंडों के आधार पर शादी की मान्यता देता है।

Related Posts