May 18, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

‘किताब’ का एक पन्ना और गन्दा पानी सा़फ

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

वैज्ञानिकों ने एक ऐसी किफायती किताब बनाई है, जिसके पन्ने पानी में घुले जीवाणुओं को खत्म कर उसे पीने लायक बनाते हैं। इसे ’’दड्रिंकबल  बुक’’ नाम दिया गया है। इसके प्रत्येक पन्ने पर बैक्टीरिया को मारने वाले महीन जीवाणु चिपके होते हैं। पुस्तक का एक पन्ना १०० लीटर पानी साफ कर सकता है और एक पुस्तक चार वर्षों तक जल सफाई का काम कर सकती है। थेरेसा दांकोविच नामक शोधकर्ता ने अपने विद्यार्थी जीवन में कागज की इस क्षमता का पता लगाया था। थेरेसा ने पाया था कि कागज पर चांदी के कण लगाने से कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया मारे जाते हैं।

बाद में अमेरिका की वर्जीनिया यूनिर्विसटी में शोध के दौरान उन्होंने इसमें तांबे को भी शामिल किया। इसके बाद उन्होंने इसे परखने के लिए दक्षिण अफ्रीका, घाना, केन्या और हाइती में जल स्वच्छता अभियान चलाए थे। थेरेसा के अनुसार, ’’हम देखना चाहते थे कि यह फिल्टर प्रयोगशाला में जानबूझ कर गंदा किए गए पानी के अलावा बाहर के दूषित जल पर भी काम करते हैं या नहीं। इसीलिए एक प्राथमिक स्कूल के पास के बेहद गंदे तालाब पर हमने इसे आजमाया। उस तालाब का पानी ९९.९ फीसद तक साफ हुआ था। यह सफाई अमेरिका में पीने के पानी के स्तर जितनी थी।’’ पिछले वर्ष थेरेसा ने अपनी नई वंâपनी के जरिये इस पुस्तक का उत्पादन शुरू किया है। हालांकि वह इस तकनीक को और विकसित करने के लिए आगे काम भी कर रही हैं।

Related Posts