May 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

मोदी को लेकर दूल्हा-दुल्हन में हुआ झगड़ा, टूट गई शादी 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :   

त्तर प्रदेश के कानुपर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जहां पीएम मोदी के चलते एक शादी टूट गई। दूल्हा जहां बिजनेसमैन था तो वहीं दुल्हन एक सरकारी नौकरी करती थी। शादी के 2 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को लेकर दूल्हा-दुल्हन में विवाद हो गया और आखिरकार उनकी शादी टूट गई।
दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारियां चल रही थी, लेकिन शादी से ठीक दो दिन पहले पीएम मोदी की आर्थिक नीतियों को लेकर लड़का-लड़की के बीच बहस शुरू हो गई। लड़की ने देश की आर्थिक स्थिति को खराब बताया और पीएम मोदी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया, लेकिन मोदी भक्त लड़का उनके खिलाफ कुछ भी नहीं सुनना चाहता था। दोनों के बीच जारी बहस तेज हो गई और लड़के ने साफ कर दिया कि वो मोदी जी के खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकता। वहीं लड़की भी अपनी बातों पर टिकी थी और कहा कि मैं किसी के कहने पर अपनी सोच को नहीं बदल सकती। फिर क्या था दोनों ने जिद ठान ली और लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीएम मोदी की वजह से उनकी शादी टूट गई।

Related Posts