September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

भारत ने मारा बड़ा दाव, बना  दुनिया का चौथा बड़ा हथियार विक्रेता 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ब तक भारत को हथियार खरीदने वाले बड़े देशों में ही शुमार किया जाता था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से उभरता हुआ भारत तमाम ताकतबर देश जैसे रुस, अमेरिका, फ्रांस और इजरायल से भारत खास तौर पर ज्यादा मात्रा में हथियारों का आयात करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2013 से लेकर 2017 के बीच में इंडिया ने विश्व के कुल रक्षा सौदे का 12 फीसदी अकेले ही खरीदा है। लेकिन अब आपको यह तस्वीर बदल गयी है। हथियार के बाजार में भारत ने मारा बड़ा दाव मारा है। अब हथियार बेचने वालों की लिस्ट में भारत का स्थान चौथी है।

स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक हथियारों की बिक्री में 2016-17 में भारत ने 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। चौकाने वाली बात है तो वो ये है कि पाकिस्तान को हमशा गलत कामों के लिए समर्थन देने वाले चीन का इस सूची में नाम नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भी भारत ने दी चुनौती बता दें कि जिन देशों का भारत एक खास विक्रेता है उनके साथ भारत के रिश्ते न सिर्फ हथियारों तक सीमित हैं बल्कि कूटनीति के आधार पर भी बड़े पैमाने पर साझेदारी कर रहा है।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि भूगोल राजनैतिक और रणनीतिक लिहाज से भी ये सभी देश भारतीय विदेश नीति का एक अहम और खास हिस्सा बन रहे हैं। भारत ने बीते चार साल में अपनी ताकता का एहसास दुनिया के ताकतबर देशों को करवाया है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चाहे, अमेरिका हो, रुस हो, या फिर जापान सभी देशों के बीच में भारत की मौजुदगी देखी जा सकती है और कुटनीतिक स्तर भारत का बोलबाल लगातार बढ़ा है।

Related Posts