June 24, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

32 माता-पिता जन्म देंगे एक बच्चे को 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
क बच्चे के माता-पिता की संख्या 32 तक संभव हो सकेगी। कानूनी विशेषज्ञों ने ऐसी ही चेतावनी दी है। चेतवानी के अनुसार वैज्ञानिक उपलब्धियों के चलते जल्द ही यह संभव हो सकेगा कि एक बच्चे के कई माता-पिता हों। एक अध्ययन के अनुसार, ‘मल्टीप्लेक्स पेरेंटिंग सिर्फ समय की ही बात है क्योंकि इस तकनीक का चूहों पर प्रयोग हो चुका है।
सिद्धांत के अनुसार, तीन से अधिक माता-पिता अपने डीएनए को देकर बच्चे को पैदा करा सकेंगे फिर चाहें वे जिस लिंग के हों। जॉर्ज वॉिंशगटन यूनिर्विसटी में लॉ प्रोफ़ेसर सोनिया सुटर ने तकनीक के करण पैदा हुए इस मुद्दे पर चर्चा छेड़ी है, जिसे ‘इन विट्रो गैमीटोजेनेसिस’ कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इन बच्चों का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोगों के ‘कुलों’ को बनाने के लिए होगा, जिसमें वे अपने ‘वंशों’ को साझा करके जुड़े होंगे। इस तकनीक के प्रयोग से अकेले माता या पिता से भी बच्चे का जन्म संभव हो सकेगा। इससे नपुंसक वयस्क पुरुष और महिलओं के लिए बच्चे पाने की उम्मीद जगेगी और उन्हें किसी दूसरे पुरुष या महिला से वीर्य या अंडाणु लेने की जरूरत नहीं होगी।

Related Posts