June 24, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक स्वास्थ्य

15 साल तक शरीर ही बजता रहा सीटी 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

चीन में लीयू युगांग नाम के व्यक्ति ने नौ वर्ष की उम्र में प्लास्टिक की सीटी निगल ली थी और इसके करीब 15 वर्ष बाद डॉक्टरों ने उसके शरीर से यह सीटी निकाली। सीटी निगलने के कारण वह 15 वर्षो तक सोने के दौरान सीटी जैसी ही तीखी आवाज निकालता था। यहां तक की बात करते समय भी अजीब आवाज करता था।

इस सप्ताह के प्रारंभ में सिचुआन प्रांत में चेंगदु के अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब आधे घंटे की सर्जरी के बाद युगांग के शरीर से सीटी निकाल दी। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने जब सीटी निगल ली थी तब डॉक्टर के पास भी गया लेकिन डॉक्टरों को उसके शरीर में सीटी नहीं मिली थी। उसे पिछले 15 वर्षो से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस दौरान उसे लगातार खांसी भी रहती थी। वेस्ट चाइना हॉस्पिटल के डॉक्टर झू हुई को पिछले महीने युगांग की जांच में उसके शरीर में किसी वस्तु के होने के बारे में पता चला। वह अब सामान्य तरीके से बोल सकता है और खाना खा सकता है। उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related Posts