महिलाओं के प्रवेश करते ही बदल गयी सबरीमाला की सैकड़ों साल पुरानी इतिहास

कोलकाता टाइम्स :
आखिर बदल ही गया सबरीमाला का इतिहास। केरल के सबरीमाला मंदिर में 50 वर्ष से कम उम्र की दो महिलाओं ने बुधवार को दर्शन किये। इन महिलाओं का वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो चला है। जानकारी के अनुसार बिंदू और कनकदुर्गा नाम की दो महिलाओं ने तड़के सुबह 3: 45 बजे भगवान के दर्शन किये। इन महिलाओं ने आधी रात को मंदिर की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की थी।
दोनों महिलाओं के साथ साधारण कपड़ों में और यूनिफॉर्म में कुछ पुलिसकर्मी नजर आ रहे थे। बता दे कि इससे पहले 23 दिसंबर को 11 महिलाओं के एक समूह ने भी मंदिर जाने की कोशिश की थी, लेकिन उनका विरोध किया गया और वो सफल नहीं हो पायीं। गौर हो कि सुप्रीम कोर्ट ने हर उम्र की महिलाओं को मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करने का आदेश दिया है, इसके बाद भी भगवान अयप्पा के भक्त महिलाओं को एंट्री नहीं दे रहे हैं लेकिन आज दो महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश करके सैकड़ों साल पुरानी परंपरा तोड़ दी है। इन महिलाओं की उम्र 40 साल के लगभग बतायी जा रही है।