July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

सेल्फी ने जमा दिया ठण्ड में, 30 घंटे बाद मिली बिकिनी क्लाइंबर

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

सेल्फी के शौक ने ताइवान की एक महिला पर्वतारोही की जान ले ली, जिसे बिकिनी क्लाइंबर (Bikini Climber) के नाम से जाना जाता था। वह बिकिनी पहनकर ऊंचे पहाड़ों की चोटियों से सेल्फी ले सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थीं। 

मीडिया की खबरों के मुताबिक ताइवान की 36 वर्षीय इस महिला का नाम गिगि वू है। ये पर्वतारोही केवल बिकिनी पहनकर ही पहाड़ों पर ट्रैकिंग करती थी। बर्ष से ठकी चोटियों पर बिकिनी पहने हुए इसकी बहुत सी फोटो सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। अब ठंड की वजह से ही इनकी मौत भी हो गई है।

बताया जा रहा है कि गिगि वू, सेंट्रल ताइवान के युशान माउंटेन पर चढ़ने वक्त 65 फीट गहरी खाईं में गिर गई थीं, जिसके बाद वह घायल हो गई थीं। उनके पैरों में चोट लगने की वजह से वह हिल भी नहीं पा रहीं थीं। 19 जनवरी को उन्होंने सैटेलाइट फोन के माध्यम से अपने एक दोस्त को हादसे की जानकारी दी थी। उन्होंने दोस्त को बताया था कि वह युशान नेशनल पार्क के पास पहाड़ से गिर गई हैं और उन्हें काफी चोट लगी है। इसके बाद उनकी तलाश में दो दिन तक हेलिकॉप्टर ने उस एरिया में चक्कर काटा, लेकिन मौसम बहुत ज्यादा खराब होने की वजह से हेलिकॉप्टर नीचे ही नहीं उतरा सका।

दूसरे दिन, 21 जनवरी को बचाव दल उन तक पहुंच सका। तब तक गिगि वू को खाई में गिरे 30 घंटे से ज्यादा हो चुका था। बचाव दल जब गिगि वू के पास पहुंचा तो वह बर्फ में जमी हुई थीं और उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत बेहद ठंड में हाइपोथर्मिया होने की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि गिगि वू ने 11 जनवरी को यात्रा शुरू की थी, जो उनके लिए अंतिम यात्रा बन गई। वह इस यात्रा पर अकेली थीं।

Related Posts