इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे अनिल कपूर, इलाज के लिए जल्द ही जाएंगे जर्मनी
[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :
अनिल कपूर के फैनस के लिए बुरी खबर है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सबसे फिट कलाकारों में शुमार अनिल कपूर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और जल्द इलाज के लिए जर्मनी रवाना होंगे। दरअसल 62 वर्षीय एक्टर अनिल कपूर कंधे की एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें शोल्डर में कैल्सिफिकेशन (Calcification in Shoulder) की समस्या है, जिसके इलाज के लिए वो बहुत जल्द जर्मनी के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि लगातार स्टंट करने की वजह से उन्हें यह समस्या हुई है।
आपको बता दें कि अनिल कपूर लंबे समय से अपनी बेटी सोनम के साथ काम करने की इच्छा जाता रहे थी और आखिरकार उनकी इच्छा पूरी हुई। फिल्म
इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म आने वाली 1 फरवरी को रिलीज होगी।
अनिल कपूर ने बताया कि उनके कंधों में कैल्शियम जमा हो गया है। इसकी वजह से उन्हें काफी दर्द रहता है। वो बहुत जल्द जर्मनी के लिए रवाना होंगे और वहां जाकर अपनी इस बीमारी का इलाज कराएंगे।
अनिल कपूर ने बताया कि उनके कंधों में कैल्शियम जमा हो गया है। इसकी वजह से उन्हें काफी दर्द रहता है। वो बहुत जल्द जर्मनी के लिए रवाना होंगे और वहां जाकर अपनी इस बीमारी का इलाज कराएंगे।