June 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

सोना सा महंगा दुनिया का सबसे बदबूदार फल, खरीदने की है क्रेज़

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

गर आपसे पूछा जाये क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे बदबूदार फल कौन सा है और उसकी कीमत क्या है ? शायद आप बता नहीं पाए। क्योंकि भला बदबू सुनते ही लोगों की नाक सिंकुर जाती है, उसे ख़रीदे कौन ? आज हम आपको जिस फल के बारे में बताने जाने जा रहे है, इसे दुनिया का सबसे बदबूदार फल कहा जाता है। हैरान हो गए ना! ठहरिये हैरानी अभी बाकि है। इसकी कीमत तो और भी ज्यादा हैरान कर देेने वाली है। यह फल 500 डॉलर यानी 35 हजार 730 रुपए का है। यह फल इंडोनेशिया में बिकता है जो ड्यूरियन फल के नाम से जाना जाता है।

इंडोनेशिया में इस फल का लोगों में बहुत क्रेज है। सोशल मीडिया पर भी इस फल की खूब चर्चा है। जब भी लोग इस फल को दुकानों में देखते है तो वह अक्सर इसके साथ सेल्फी लेते नजर आते है। यहां इसे ‘किंग ऑफि फ्रूट्स’ भी कहा जाता है। जैसा ही आपको पता है दुनिया का सबसे बदबूदार फल होने के कारण दुकानों में इसे खास तरीके से रखा जाता है। दुकानदार इसे अलग से शीशे वाले बॉक्स में सैटिन के कपड़े में लपेटकर रखते है।

फल के स्वाद को लेकर लोगों का कहना है कि इस स्वाद गंदे नाले या मोजों की बदबू जैसे लगता है लेकिन इस फल का क्रीमी टेक्स्चर होने के कारण लोग इसे खाना पसंद करते है। जानकारी के लिए बता दें दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में डूरियन फल पाया जाता है। हालाँकि थाईलैंड, मलेशिया की कई जगहों पर तो इसे बैन किया गया है।

Related Posts