July 3, 2024     Select Language
KT Popular दैनिक

पैदा होते ही विश्व रिकार्ड, इतना छोटा की समा जाये हथेली में

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

वैसे तो दुनिया का हर बच्चा अपने परिवार के लिए कुछ खास है। लेकिन जिस बच्चे के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसने हु सिर्फ अपने परिवार ही नहीं पूरी दुनिया के लिए खास है, क्योंकि वह पैदा होते ही दुनिया के सबसे छोटे बच्चे का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बच्चे का साइज एक आलु के बराबर है। जापान की राजधानी टोक्यो में जन्मे इस बच्चे का साइज़ इतना छोटा है कि इस बच्चे को कोई भी आसानी से अपनी हथेली में भी पकड़ सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, टोक्यो की कीयो यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटल में यह बच्चा सिर्फ 268 ग्राम के साथ पैदा हुआ। इस बच्चे का जन्म प्रीमैच्योर बेबी के रूप में केवल 24 हफ्तों में हुआ है।

दरअसल, गर्भावस्था के दौरान बच्चे की ग्रोथ होनी बंद हो गई थी. डॉक्टर के मुताबिक, ग्रोथ न होने से बच्चे की जान को खतरा था, जिसको देखते हुए समय से पहले ही ऑपरेशन की मदद से बच्चे का जन्म कराया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने बच्चे की ब्रीदिंग और न्यूट्रीशन का खास ध्यान रखते हुए बच्चे को 5 महीनों तक हॉस्पिटल की इंटेंसिव केयर नर्सरी में रखकर इलाज किया। इलाज के बाद इस बच्चे का वजन 3.32 किलोग्राम होने के बाद इस बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया है. अच्छी बात ये है कि बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

इससे पहले साल 2009 में जर्मनी में दुनिया के सबसे छोटे बच्चे का जन्म हुआ था। इस बच्चे का वजन मात्र 274 ग्राम था।

Related Posts