May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

पिछले 25 वर्षों से मिट्टी है इनकी खुराक 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

ज तक आपने लोगों को दुर्लभ तरीके की खाने की चीजें तो खाते देखा होगा लेकिन क्या किसी इंसान को मिट्टी और बजरी खाते हुए देखा है।

जी हां, 45 वर्षीय हंसराज पिछले 25 वर्षो से मिट्टी और र्ईंट पत्थर के टुकड़े खाता है। वह पूरे दिन में एक प्लेट मिट्टी खा जाता है। हैरानी की बात तो यह है कि इसकी वजह से उसे किसी भी प्रकार की बीमारी नही है। हंसराज कहता है कि उसे सारे मिनरल मिट्टी से ही मिल जाते हैं और मिट्टी खाना उसके लिए आम बात है।

डॉक्टरों के अनुसार ऐसी स्थिति को पिका कहा जाता है, जिसमें इंसान को ईटिंग डिसऑर्डर हो जाता है। हंसराज की इस आदत को छुड़ाने के लिए उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने बहुत कोशिश की लेकिन सब असफल रहे।

 

 

Related Posts