July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

मज़बूरी ऐसी कि जंगल में गुजर गये 15 साल

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

र्बिया में रहने वाले 50 वर्षीय एलेक्जेंडर पेशे से डेंटिस्ट कई वर्ष पहले चेक गणराज्य के टेपलिस शहर में प्रैक्टिस करने आये थे। इसी दौरान उनकी मां की मृत्यु हो गई और वह वापिस सर्बिया नही जा पाएं। ऐसे में लोगों की नजरों से बचने के लिए उन्होंने 15 साल यूं ही जंगल में गुजार दिए हालांकि अब वह सर्बिया लौट चुके हैं।

दरअसल मां की मौत के बाद एलेक्जेंडर के पास पैसे खत्म हो गए थे जिस वजह से वह वापिस सर्बिया नही लौट पाये थे। ऐसे में उन्होंने जंगल में ही रहना शुरु कर दिया। यहां जंगली फल, लोगों का छूटा हुआ सामान आसपास के गांव से जरूरी सामान मांगकर अपना जीवन गुजारने लगे।

कई बार कुछ सामान लेने वह शहर भी चले जाते थे। इसी दौरान पीटर सिल्वा नाम के एक प्रोफेसर ने उन्हें वहां देखा। एलेक्जेंडर से बात की और सारा मामला समझकर उन्हें वापिस सर्बिया तक पहुंचाने में मदद की।

 

Related Posts