July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular ऑन-ए-प्लेट

कभी चखा है ‘मोदी जी  थाली ‘ या ‘कुंभकरण थाली ‘ का स्वाद  

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
न दिनों होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में अलग-अलग तरह की स्वादिष्ट थालियां परोसी जा रही हैं। इतना ही नहीं अब तो इन थालियों के नाम भी एक से बढ़कर एक रखे जाने लगे हैं। तो अब आप भी जानिए कैसे-कैसे नामों की थालियों के स्वाद के लोग दीवाने हुए जा रहे हैं।
1. मोदीजी थाली : यह थाली वैसे तो कई शहरों में परोसी जा रही है, लेकिन दिल्ली के रेस्टोरेंट का दावा है कि उनकी यह थाली सबसे बड़ी थालियों में से एक है। रेस्टोरेंट मालिक के अनुसार, एक बार मोदीजी ने किसी संबोधन में अपने सिने को 56 इंच का कह दिया था, उसी के बाद से उन्होंने अपने रेस्टोरेंट में मोदीजी के नाम से 56 इंच की थाली शुरू कर दी।
यह थाली इतनी बड़ी है कि एक अकेला व्यक्ति इस थाली का भोजन खत्म ही नहीं कर सकता। इस थाली में आपको 32 वैरायटी परोसी जाती हैं। पूरी थाली का वजन 4.5 किलो का है, जिसमें कई लोग एकसाथ अपनी पेट पूजा कर सकते हैं। यह थाली वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों तरह से परोसी जा रही है। शाकाहारी थाली की कीमत है 1600 रुपए तो वहीं नॉन वेजिटेरियन थाली 2000 रुपए तक में परोसी जा रही है। इस थाली को दिल्ली की सबसे बड़ी थाली माना जा रहा है।
2. बाहुबली थाली : पुणे के ‘आओजी खाओजी रेस्टोरेंट’ में इस नाम की थाली परोसी जा रही है। इसे तो शहर ही नहीं, बल्कि दुनिया की ही सबसे बड़ी थाली माना जा रहा है। इसकी कीमत 2000 रुपए तक है। थाली में आपको दही, मक्खन, रायता, दाल मखनी, राजमा पनीर, बटर मसाला, पनीर हांडी, दाल फ्राय, पनीर लबाबदार, छोले, पालक पनीर, ग्रीन पीईं मसाला, आलू, गोभी मसाला, कोफ्ता करी, दही भल्ला और साथ ही मीठे में 5-6 वैरायटी परोसी जाती हैं। इतना ही नहीं, इस थाली में आपको बाहुबली परिवार के सभी सदस्यों के नाम की डिश मिलेगी, जैसे देवसेना पराठा, कटप्पा बिरयानी, शिव गामी शाही पकवान, भल्लालदेव पटियाला लस्सी, बाहुबली पराठा आदि। इस थाली को खत्म करने के लिए 5 से 6 लोगों की जरूरत होगी।
3. सरपंच थाली : बानेर के तातयानचा ढाबे में इसे परोसा जा रहा है। तातयानचा ढाबे का स्तर काफी अलग है। दावा किया जा रहा है कि यह पुणे की सबसे बड़ी थाली है। इस ढाबे में और भी कई तरह की थालियां परोसी जा रही हैं, जैसे पाटिल थाली, सावकार थाली और करभारी थाली। इन थालियों की कीमत 1200 से 2100 तक है। इसमें भाकरी से लेकर कोन शेप के बने पापड़ तक बहुत सी महाराष्ट्रीयन डिश आपको मिलेंगी। जानकारी के अनुसार, इस थाली को यदि दो लोग मिलकर भी खत्म कर दें तो यह थाली उनके लिए मुफ्त कर दी जाती है।
4. महाराजा भोग थाली : पुणे के एक मॉल में महाराजा भोग के नाम से थाली परोसी जा रही है। शाकाहारी भोजन पसंद करने वालों को यहां शाकारहार की सभी वैरायटी मिल जाएंगी। इस थाली में आपको सभी प्रांतों का स्वाद मिलेगा, दरअसल यह एक फ्यूज़न थाली है यानी इसमें सभी प्रांतों का स्वाद होगा। इस थाली में परोसी जाने वाली वैरायटी हर दिन अलग-अलग होती है। इस तरह पूरे महीने कोई भी डिश दोहराई नहीं जाती और यहां आने वालों को महाराजा भोग थाली में अलग-अलग डिश खाने को मिलती हैं। शुरुआत वेलकम ड्रिंक और स्टाटर से होती है।
5. कुंभकरण थाली : पुणे के ही ‘आओजी खओजी रेस्टॉरेन्ट’ में कुंभकरण नाम से थाली परोसी जा रही है, इस थाली कि कीमत 1400 रुपय तक है और इसमें कई लोगों का पेट भर सकता हैं। यहां और भी कई आकर्षक नामों की थालियां हैं, जैसे दीपिका पादुकोण थाली, धर्मेंद्र थाली, मोदीजी थाली आदि।
6. अहिल्या देवी थाली : इस नाम की थाली में नॉनवेज परोसा जाता है और इसकी खासियत ये है कि इसमें
आपको कीमा लड्डू भी परोसा जाता है।

Related Posts