May 18, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

6 साल का बच्चा निकला प्रेग्नेंट, साइंस हैरान

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

क 6 वर्षीय के बच्चे के प्रेग्नेंट होने का मामला सामने आया है। बच्चे के पेट में मिले अविकसित भ्रूण ने साइंस को ही हैरानी में डाल दिया। यह बहुत ही रेयर मामला वाराणसी में पाया गया। हालाँकि ऑपेरशन के जरिए बच्चे के पेट से भ्रूण की बहार निकल दिया गया। डॉक्टर इस भ्रूण को देखकर खुद भी हैरान रह गए।

झारखंड के गढ़वा निवासी इस मासूम का नाम रितेश है। डॉक्टरों की मानें तो ऐसा 5 लाख में से किसी एक बच्चे के साथ ही होता है। रितेश को पेट में दर्द की शिकायत हुई तो उसे अस्पताल लाया गया।

दो घंटे में हुआ ऑपरेशन डॉक्टरों ने कहा कि पेट में गांठ हो सकती है इसलिए इसका  ऑपरेशन  करना पड़ेगा। लेकिन ऑपरेशन  के बाद पता चला कि पेट में कोई गांठ नहीं बल्कि एक अविकसित भ्रूण था। इस आॅपरेशन में तकरीबन दो घंटे लगे।
जानिए क्या कहता है विज्ञान हालांकि, जानकार मानते हैं कि मेडिकल साइंस में इस तरह की चीजें होना संभव है। इसे ट्यूटो थ्योरी कहते हैं और इसमें दो बच्चे एक साथ मां के गर्भ में होते हैं जबकि विकास के केवल एक का ही होता है। दूसरा अविकसित भ्रूण विकसित बच्चे के पेट में चला जाता है और धीरे-धीरे विकसित होता रहता है। बताया जाता है कि भारत में यह इस तरह का 10वां मामला है। परिजन खुद रह गए हैरान 6 साल के बच्चे के पेट से भ्रूण निकलता देखकर परिजन भी हैरान रह गए। जब डॉक्टर्स ने उन्हें इसके बारे में बताया तो उन्हें पहले यकीन ही नहीं हुआ।
बिगड़ गया था खानपान बच्चे के पिता की मानें तो बीते चार महीने से यह मासूम सही से खाता-पीता नहीं था। इसी वजह से वह कमजोर होता चला गया। उन्होंने पहले बीएचयू में इलाज कराया लेकिन वहां से संतुष्ट नहीं होने के बाद एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया।

Related Posts