July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

मूली के साथ इन 2 चीजों का सेवन, हो सकता है खतरनाक

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

ठंड के मौसम में मूली का प्रयोग सलाद से लेकर सब्जी और पराठों के रूप में किया जाता है। वैसे तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन उतना ही हानिकारक भी हो सकता है। जानिए वे कौन सी चीजें हैं, जिनके साथ मूली का सेवन हो सकता है खतरनाक –

1 करेला – अगर आप किसी भी तरह से मूली और करेले का सेवन साथ में कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल इन दोनों में पाए जाने वाले प्रा‍कृतिक तत्व आपस में क्रिया करके आकी सेहत को बिगाड़ सकता है। इससे न केवल आपको सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, बल्कि हृदय के लिए भी यह घातक है।

सावधानी – कोशिश करें कि इन दोनों का साथ में सेवन न करें। अगर कर भी रहे हैं तो इसमें 1 दिन का अंतराल अवश्य होना चाहिए।

2 संतरा –मूली के साथसंतरे का सेवन भी सेहत को बुरी तरह खराब कर सकता है। यह भी कहा जा सकता है कि इन दोनों का मेल आपके लिए जहर के समान काम करता है। यह न केवल आपको पेट संबंधी समस्याओं का मरीज बनाएगा, बल्कि सेहत की और भी बीमारियां दे सकता है।

सावधानी – इनमें से किसी एक चीज का सेवन आप सुबह करते हैं, तो दूसरी चीज शाम को ही खाएं। दोनों को साथ में न लें और लंबा अंतराल रखें।

Related Posts