July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म व्यापार

इस कंपनी में काम के दौरान सोये तो मिलेगी अलग से सैलरी

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

नौकरी एक ऐसा जरिया है जिससे पूरी दूनिया में लाखों लोगों का घर चलता है। नौकरी चाहें किसी प्राइवेट संस्थान में हो या फिर किसी सरकारी कंपनी में हर किसी की यही तमन्ना होती है कि उसे उसके काम की अच्छी सैलरी मिले। लेकिन इस भाग दौड़ में अब लोग अपनी सेहत पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहे है। ना ही चैन से सोना और ना ही चैन से खाना।

ऐसे में आज हम आप सभी के लिए एक ऐसी  नौकरी के बारे में बताने जा रहे है। जहां पर आपको बेहतरीन सैलरी के साथ-साथ, थोड़ी मौज-मस्ती, थोडा आराम के कुछ फुर्सत के पल मिल जाए तो आप क्या कहेंगे।

आप सभी कुछ सोचे इससे पहले हम आपको बता  दें कि यह कोई सपना नहीं है अब कई सारी ऐसी नौकियां भी है जहां पर आपको काम करने के साथ साथ आराम से  सोने के लिए भी सैलरी दी जाती है। जापान एक ऐसा देश है जिसके अपने कुछ अलग और अनोखे कानून नियम है। यहां पर  हर काम करने वाले कर्मचारियों को उनकी भरपूर नींद के लिए भी पैसे दिए जाते है। क्योकि यहां के लोग काम इतना ज्यादा करते है कि इन लोगों को अराम करने के लिए समय ही नही मिल पाता। इसलिए अब यहां कि कंपनी नें नियम बनाया है कि कर्मचारियों को भरपूर अराम मिल सके।

जापान की वेडिंग ऑर्गोनाइजर, क्रेजी इंक नामक यह कंपनी अपने सभी कर्मचारियों की सुविधाओं का विशेष तौर पर ध्यान रखती है। जिसके लिए उसने  अपने नियम के अनुसार वो सभी कर्मचारियों को पाइंट देती है। इन पांइट के अनुसार जो कर्मचारी सप्ताह के पांच दिन रात में करीब 6 घंटे की नींद लेते हैं।

लेने वाले कर्मचारियों को हर साल 64,000 येन ( करीब 41,000 हजार भारतीय रुपए) दिए जाते हैं। इसके साथ ही कोई भी कर्मचारी किसी तरह की चिटिंग ना करे इसके लिए कंपनी ने  ऐयरवेय इन नामक एक ऐप भी तैयार किया है जिससे वह कर्मचारियों की नींद का सही जायजा ले सके।

Related Posts