July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

पेट की समस्या लगातार कर रही है परेशान तो तनाव भी हो सकती है वजह

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

शोध बातते हैं कि अगर आप लंबे समय से तनाव से जूझ रहे हैं तो आपकी पाचन शक्ति पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लंबे समय तक तनाव में रहने की वजह से कई बार पेट पर भी इसका पड़ता है।

पेट की समस्या की बात करें तो दिन में दो बार पेट साफ होने के बाद भी पेट साफ नहीं लगता है। लगातार पेट में हल्का दर्द बना रहता है। अगर ये सब अच्छे खानपान के बाद भी हो रहा है तो समझ लें कि ये समस्या आपको तनाव की वजह से हो रही है।

तनाव की वजह से आंतो की काम करने की गति कम हो जाती है। इस वजह से खाना ठीक तरह से पच नही पाता है। तनाव के समय में शरीर में कई तरह के हार्मोन स्त्रावित होते हैं जिसका सीधा असर पेट पर पड़ता है। ये गैस और सूजन की समस्या को पेट में बढ़ाते हैं।

कहा जाता है कि पेट और दिमाग के बीच सीधा संबंध है इसलिए दिमाग में जो भी चलेगा इसका सीधा असर पेट पर होगा इसलिए अगर आप तनाव के चलते कई तरह की गलत और निगेटिव चीजें सोच रहे हैं तो समझ लें कि पाचन पर भी इसका उल्टा असर पड़ेगा।

तनाव की वजह से शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों को समझ लें। इसके चलते ब्लोटिंग होना यानी ऐसे में पेट में गैस या पानी भरने लगता है जिससे पेट फूलता है। साथ ही आपको भारीपन महसूस होता है।

कई बार कब्ज की समस्या हो जाती है जिसमें दिन में दो बार पेट साफ कपने के बाद भी पेट साफ नहीं लगता।

एसिड रिफलक्स की समस्या भी सामने आती है। इसमें आंतों में मौजूद एसिड तेजी से बढ़ता है जो सीने में जलन पैदा करता है।

पेट की समस्या लगातार बने रहने से भूख कम हो जाती है जिससे वजन कम हो जाता है और कमजोरी आ जाती है।

Related Posts