June 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

डीएनए टेस्ट ने युवक को पल में बना दिया पूरे 450 करोड़ का मालिक

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ह जैसे एक फ़िल्मी कहानी हो। आम जिंदगी जीने वाला युवक सुबह नींद से उठते ही देखता है वह किसी राजमहल में है और वहां का राजकुमार है। सोचिये अगर एही फ़िल्मी कहै वास्तब में किसी के साथ हो जाये तो ? इंग्लैंड के रहने वाले जॉर्डन एडलार्ड रोजर (उम्र 31 वर्ष) के साथ सच में ऐसा ही हुआ। जो अब तक साधारण जिंदगी जी रहा था और अचानक से  उसे पता चलता है कि उसका बॉयोलॉजिकल फादर एक अमीर शख्स है जो 1536 एकड़ के एस्टेट में रहता है। कल तक जिसके पास कुछ नहीं था आज वह करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया। खबर के मुताबिक, पेनरोस एस्टेट की कीमत करीब 50 मिलियन पाउंड यानि भारतीय हिसाब से 450 करोड़ है।

जॉर्डन रोजर ने कहा कि उसे बचपन से इस बात का शक था चार्ल्स रोजर जो पेनरोस एस्टेट के मालिक हैं वह उसके पिता हैं। उसने 8 साल की उम्र में ही चार्ल्स रोजर से DNA टेस्ट कराने की मांग की थी। लेकिन, उन्होंने मना कर दिया। जॉर्डन के 18 साल के उम्र में भी यह नहीं हो पाया।

3 साल पहले जॉर्डन ने DNA किट के साथ आखिरी बार चार्ल्स को चिट्ठी लिखी. टेस्ट भी हुआ। लेकिन, उनकी मौत हो गई। आखिरकार पावर ऑफ अटार्नी फिलिप का फोन आया। और जॉर्डन रोजर रातों रात मिलिनियर बन गए।

Related Posts