July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

पैसे को चुंबक की तरह खींच लाती है लाल कौड़ी

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

पने अभी तक सफेद और पीली कौड़ी के बारे में तो पढ़ा सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाल कौड़ी भी होती है। लाल कौड़ी अत्यंत दुर्लभ प्रकार की होती है और समुद्र की तलहटी में लाखों-करोड़ों पीली और सफेद कौड़ियों के बीच में एक-दो पैदा होती है। तंत्र शास्त्र में लाल कौड़ी का बहुत महत्व है और कहा जाता है यह धन को चुंबक की तरह अपनी ओर खींच लेती है। जिसके पास लाल कौड़ी होती है वह अखंड साम्राज्यपति होता है। उसके पास धन की कोई कमी नहीं होती। जिसके हाथ लाल कौड़ी लग जाए वह अतुलनीय संपत्ति हासिल करता है।

क्या होते हैं लाल कौड़ी के प्रयोग वैसे तो यह कौड़ी मिलना मुश्किल है, लेकिन भाग्य से जिसे मिल जाए वह कुबेर के समान धनपति हो जाता है। लाल कौड़ी को प्रयोग करने से पहले उसे सिद्ध करना जरूरी होता है। बिना सिद्ध किए वह अपना प्रभाव नहीं दिखा पाती। लाल कौड़ी को सबसे पहले तांत्रोक्त मंत्रों से सिद्ध किया जाता है। लाल कौड़ी को दीपावली की रात में लक्ष्मी के तांत्रोक्त मंत्रों से सिद्ध किया जाता है। दशांश हवन किया जाता है और फिर प्रयोग किया जाता है। सिद्ध लाल कौड़ी को लाल रेशमी कपड़े में बांधकर घर की उत्तर दिशा में रखी तिजोरी में रखने से व्यक्ति धनवान बनता है।
सात लाल कौड़ी पर किसी भी अमावस्या की रात्रि में 1008 श्रीसूक्त के पाठ करके सिद्ध करें। इन पर केसर का तिलक लगाएं और लाल कपड़े की थैली में बांधकर घर की उत्तरी दीवार पर लटका दें। इससे धन की आवक बढ़ जाती है और कुछ ही वर्षों में व्यक्ति गरीब से करोड़पति बन जाता है।
लाल कौड़ी धारण करने के फायदे : लाल कौड़ी को सोने की चेन में डालकर पेंडेंट की तरह पहनने से व्यक्ति पूरी दुनिया को सम्मोहित करने की शक्ति प्राप्त कर लेता है। ऐसा व्यक्ति समाज का सर्वप्रतिष्ठित व्यक्ति बनता है और उसकी ख्याति चारों ओर फैलती है।
सात लाल कौड़ी और सात गोमती चक्र को हर सिंगार की जड़ के साथ सिद्ध करके एक पोटली बनाकर घर की नींव में दबा दिया जाए तो उस घर में रहने वाले लोगों पर कभी भी गरीबी का साया नहीं पड़ता है। वह घर साक्षात कुबेर का भंडार बन जाता है।
लाल कौड़ी को चांदी की डिबिया में रखकर अपने बिजनेस प्लेस या कार्यस्थल पर रखा जाए तो बिजनेस में कभी नुकसान नहीं होता। पूर्णिमा की रात में नौ लाल रंग के गुलाब के फूल, नौ लाल कौड़ी के साथ एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी दुकान, कार्यस्थल पर रखें। फिर आय ही आय होगी।

Related Posts