February 23, 2025     Select Language
KT Popular ऑन-ए-प्लेट

गर्मियों की स्पेशल रेसिपी ‘ब्रेड दही चाट’

[kodex_post_like_buttons]

कोलकता टाइम्स : 

सामग्री :  6 ब्रेड स्लाइसेज, ब्रेड फ्राई करने के लिए तेल, एक बारीक कटा प्याज, मैश किए हुए दो उबले आलू, एक बारीक कटा टमाटर, एक कटोरी फेंटा हुआ दही, आवश्यकतानुसार हरी व मीठी चटनी, आधी कटोरी बारीक कटा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, एक कटोरी बारीक सेव

विधि : ब्रेड स्लाइसेजको अपने हिसाब से कुछ टुकड़ों में काट लें। (जो भी शेप देना चाहें) ब्रेड के टुकड़ों को गर्म तेल में तल लें या नॉन स्टिक पैन पर कुरकुरा होने तक शैलो फ्राई करें। एक प्लेट में ब्रेड के फ्राइड टुकड़े निकाल लें। उन पर कटे हुए आलू, प्याज और टमाटर रखें। फिर उस पर दही, नमक, चटनियां और सारे मसाले डालें। हरे धनिए और भुजिया या महीन सेव से गार्निश कर सर्व करें।

Related Posts