February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

नन्हें बेटे का पत्र खोलते ही पिता दो साल के लिए पहुँच गया जेल

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

स्पेन में कोर्ट ने 10 साल के बेटे का पत्र खोलने के जुर्म में एक पिता को दो साल जेल की सजा सुनाई है। 2.33 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। दरअसल, सेविले शहर में हुई एक सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था कि पिता ने अपने बेटे की निजता का उल्लंघन किया है।उसने बेटे के नाम लिखे गए खत को खोला। जिसे खोलने के लिए वह अधिकृत नहीं था।

यह लेटर बेटे को उसकी मौसी ने भेजा था। पिता को वह लेटर खोलने का अधिकार नहीं था। लेटर में लिखा था, कैसे 2012 में पिता ने उसकी मां के साथ बुरा व्यवहार किया था और बेटा कैसे पिता के खिलाफ जुर्म साबित कर सकता है। वहीं, पिता ने कोर्ट ने यह साबित करने की कोशिश की कि कैसे उसकी मौसी गवाही के लिए बेटे पर दबाव बना रही है।

2012 में बच्चे की मां ने उसके पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए आवेदन किया था। उन्होंने पति पर निजी जानकारी को सार्वजनिक रूप से खुलासा करने का आरोप लगाया।

लेटर पढ़ने की बात सामने आने के बाद मौसी ने अदालत से दो साल की सजा और 2 लाख 33 हजार रुपए के जुर्माने की मांग की थी। इसके अलावा, उनके वकील ने 1 लाख 68 रुपए का अतिरिक्त जुर्माना लगाने की बात रखी थी, हालांकि इसका कारण नहीं बताया गया है।

पिता ने अपने बचाव में कहा था कि वह पत्र मैंने गलती से खोला था। इसमें लिखी बात उन्होंने सबसे पहले बेटे से साझा की थी। पिता के वकील का कहना था कि अभिभावक होने के नाते उनका हक है कि वह ऐसा कर सकते हैं। हालांकि, एक अभिभावक के तौर पर पिता ने जो किया, इस मामले पर फैसला आना बाकी है।

Related Posts