June 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

‘समुद्र के बदले में दिल दे’, हमारे सोच के बाहर ऐसा गिफ्ट 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

प्यार का इजहार में आप  की सोचेंगे ? चॉकलेट, महंगी ड्रेस, जूलरी, कार, घर जैसी चीजों के बारे में ही सोच रहे हैं, ना ? तो आप गलत सोच रहे हैं। एक शख्स ने अपने प्यार के इजहार के लिए 68,31,000 रुपये में समुद्र का एक हिस्सा ही खरीदकर गिफ्ट कर दिया। यह घटना चीन की है।

20 मई को चीन में प्यार के इजहार के लिए अवकाश का दिन होता है। उसके कुछ दिन बाद एक चीनी महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे समुद्र का एक हिस्सा गिफ्ट किया है, जिसका क्षेत्रफल 210 हेक्टेयर है।

यह समुद्री हिस्सा शैनडॉन्ग प्रान्त के तटीय क्षेत्र में है, जो एक मछली पालन कंपनी का है। इसे उस महिला के बॉयफ्रेंड ने आॅनलाइन बोली में खरीदा था। इसके लिए उसने 68,31,000 रुपये दिए थे।

उसके बॉयफ्रेंड का सरनेम झैन्ग है, उसने बताया कि 20 मई को गर्लफ्रेंड के लिए कोई गिफ्ट नहीं खरीदने की एवज में उसने यह समुद्री हिस्सा उसे ऑफर कर दिया।

Related Posts