May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

किलो-किलो कांच खाना है इनका शौक 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ससे पहले हमने आपको ऐसे इंसानों के बारे में बताया था जो मिट्टी-पत्थर भी बारे चाव हैं। लेकिन आज एक ऐसे इंसान के बारे में बताएँगे जिनके लिए कांच भी बड़ा स्वादिस्ट भोजन है। सोचिये कांच का कोई टुकड़ा शरीर में कहीं लग जाये तो घाव हो जाता है। लेकिन यह महाशय किलो-किलो भर फांक जाते हैं जैसे कोई आम इंसान दाल-चावल या कुछ और खा जाये।

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा के रहने वाले दयाराम साहू को कांच खाने का शौक है। पेशे से वकील दयाराम बड़े ही मजे से कांच को खाते हैं। इन्हें बचपन से ही कांच खाने की आदत है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उनकी पत्नी कांच खाने से रोकने की बजाय उनके लिये कांच का जुगाड़ करती है। दयाराम की पत्नी बताती हैं कि शादी के ठीक बाद जब वह ससुराल पहुंची थी तब अपने पति को चुपचाप कांच खाता देख वह दंग रह गई थी। उन्होंने कई बार अपने पति को कांच खाने से रोकने की कोशिश भी की लेकिन दयाराम नहीं माने, लिहाजा उनकी पत्नी अब खुद कांच लाकर उन्हें देती है।

दयाराम की मानें तो पहले वह एक किलो तक कांच चबा जाते थे, हालांकि दांत कमजोर होने के कारण अब उन्होंने कांच खाना धीरे धीरे बंद करने का निर्णय लिया है।

Related Posts