May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

कहीं दिल जुड़ें तो कहीं दिल के टुकड़े बिखरे 

[kodex_post_like_buttons]

कई बॉलीवुड सितारों के लिए 2017 खुशिओं से भरा था तो कईओं के लिए दुखद एहसास। जानते हैं उन्हीं के बारे में

* अभिनेत्री नौहीद साइरसी ने 5 जनवरी 2017 को पारसी रीति-रिवाज के साथ मुंबई में रुस्तम से शादी की।

Image result for neil nitin mukesh marriage* अभिनेता नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी के साथ 9 फरवरी 2017 को उदयपुर में विवाह रचाया।
* अभिनेत्री और ईरानी मॉडल मंदाना करीमी ने बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से 26 जनवरी को मुंबई में शादी की। गौरव की यह दूसरी शादी है।
* रमैया वस्ता वैया और लवशुदा फिल्म करने वाले गिरीश कुमार तौरानी ने खुलासा किया कि वे 11 फरवरी 2016 को ही कृष्णा से शादी कर चुके हैं। अपने करियर के खातिर उन्होंने यह बात छिपा कर रखी थी।
* अभिनेत्री हृषिता भट्ट ने 4 मार्च को दिल्ली में आनंद तिवारी से विवाह रचाया।
* फिल्म अभिनेत्री सोनम ने फिल्म निर्माता राजीव राय से तलाक के बाद बिजनेस मैन मुरली पोडुवल से पुडुचेरी में विवाह किया। मुरली भी तलाकशुदा है। सोनम ने 1990 में राजीव से पहली शादी की थी।
* 16 अगस्त को अभिनेत्री रिया सेन ने पुणे में शिवम तिवारी से विवाह किया।
* अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने क्रिकेटर ज़हीर खान से 23 नंवबर को मुंबई में विवाह किया।
* अभिनेत्री अमृता पुरी ने बैंकॉक में इमरन सेठी से विवाह किया।
* अभिनेत्री ईशिता दत्ता और अभिनेता वत्सल सेठ ने 28 नवंबर को मुंबई स्थित इस्कॉन टेम्पल में शादी की।
* अभिनेत्री भारती सिंह ने 3 दिसम्बर 2017 को गोआ में हर्ष लिम्बाचिया से शादी की।
* अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से 11 दिसम्बर को इटली में विवाह रचाया।
* 2017 में अभिनेत्री सुरवीन चावला ने बताया कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अक्षय ठक्कर से 2015 में ही शादी कर ली थी।

वहीं दिल टुटा जिन सितारों का

Image result for nandita das sad* फिल्म अभिनेत्री नंदिता दास अपने पति सुबोध मस्करा से अलग हो गईं। 2 जनवरी 2010 में दोनों ने शादी की थी। विहान नामक उनका बेटा है।

* 24 अप्रैल 2017 को अदालत ने फरहान अख्तर और अधूना अख्तर के तलाक होने पर मुहर लगा दी।

* अभिनेता और निर्माता अरबाज खान तथा अभिनेत्री मलाइका अरोरा अलग हो गए। 11 मई को मुंबई में अदालत ने फैसला सुनाया। दोनों ने 1998 में शादी की थी।

* अभिनेता पुलकित सम्राट अपनी पत्नी श्वेता से अलग हुए।

* संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने पत्नी कोमल से तलाक लिया।

Related Posts

Leave a Reply