July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

इंसानों के अंग काटकर घर में रखते है ये लोग, वजह चौंका देगा 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :

म देखते आए है लोग अपनी किस्मत को चमकाने के लिए बहुत सी चीज़े करते आए है कोई घर के बहार जूते चप्पल नहीं उतरता तो कोई अपने घर में मनीप्लांट रखता है कोई कुबेर जी की मूर्ति रखता है कोई कछुए को पानी में रखकर अपने घर में रखता है जिससे उसके गर में बरक्कत हो। लेकिन यहाँ ऐसा नहीं होता। अफ्रीका के तांजानिया में लोग जल्द से जल्द अमीर बनने के लिए एक अजीबो-गरीब तरीका अपना रहे हैं।

जानकारी के अनुसार तांजानिया में सफेदी (ऐलबीनो) की बीमारी से पीड़ित लोगों का बुरा हाल है। बीमारी होना जैसे उनके लिए मौत की खबर है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां ज्यादातर लोग मानते हैं कि सफेदी से पीड़ित लोगों के कटे हुए अंग अपने घरों में रखने से वह जल्द ही अमीर और उनके अच्छे दिन आ जाएंगे। ऐसे में जिन लोगों को यह बीमारी है, वह खौफ में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं।

स्थानीय लोगों की माने तो बीमारी से पीड़ित लोगों का जानवरों की तरह शिकार किया जाता है। कई परिवार वाले तो अपने ही लोगों के अंग कटवा देते हैं। कटे हुए अंगों का मार्केट में अच्छा दाम मिलता है। ऐलबीनो बीमारी से पीड़ित लोगों के बदन के टुकड़ों की कीमत 50 लाख तक आराम से मिल जाती है। यहां के लोगों को सोचना है कि बिमारी से पीड़ित लोगों के शरीर के टुकड़े को घर में रखने से वह जल्द ही अमीर बन जाएंगे। यह एक प्रकार का अंधविश्वास है। जिसे लोग मानते भी है।

Related Posts