July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

परेशान अंबाती रायडू ने अपने फैसले से चौंका दिया सभी को 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाडिय़ों में से एक अंबाती रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अंबाती रायडू ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। रायडू ने बीसीसीआई को मेल भेज अपने संन्यास की जानकारी दे दी है. बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने एक अंग्रेजी अखबार को जानकारी देते हुए बताया है कि रायडू का मेल उन्हें मिला है। रायडू पिछले कई दिनों से चयनकर्ताओं से नाराज थे। बता दें कि विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में अंबाती रायडू को शामिल नहीं किया गया था। जिसके बाद उन्होंने चयनकर्ताओं पर भी निशाना साधा था। 33 साल के अंबाती रायडू ने एकदम से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। हालांकि रायडू अगले साल होने वाले आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

अंबाती रायडू विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने के बाद से ही नाराज थे। इसके बाद विश्व कप में जब शिखर धवन और विजय शंकर चोटिल हो गए तो उनकी जगह रायडू को रिप्लेसमेंट के तौर प्राथमिकता नहीं दी गई। चयनकर्ताओं ने धवन की जगह ऋषभ पंत को और विजय शंकर की जगह मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड बुला लिया।

Related Posts