July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

इस सनक ने लड़की को बना दूसरे ग्रह की जीव   

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 

मने अलग अलग प्रकार के व भिन्न भिन्न रूप धारण करने वाले लोगो को तो देखा ही है जो कि सभी में सबसे अलग दिखने के लिए कुछ न कुछ हरकत करते ही रहते है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा ही एक मामले में एक मोहतरमा ने खुद को सबसे अलग और अनोखा दिखने की सनक में एक मॉ़ल और टैटू आर्टिस्ट ने अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवा लिये हैं। इतना ही नहीं उस लड़की ने सबसे अलग दिखने की सभी सीमाएँ तोड़ते हुए अपनी नाभि को ऑपरेशन से खत्म करवा दिया।

अपने कान नुकीले करवा लिये और आंखों की पुतलियों का रंग नीला करवा लिया। हालांकि यह सब करवाने में उसकी आंखों की रोशनी जा सकती थी, वो हमेशा के लिए अंधी हो सकती थी, और इनफैक्शन हो जाने पर जान भी जा सकती थी। लेकिन 25 साल की इस लड़की ने अपनी सनक के आगे सभी जोखिमों को बौना कर दिया और दुनिया का सबसे अजूबा इंसान बन गयी।

पच्चीस साल की इस लड़की का नाम ग्रेस न्यूट्रल है। ग्रेस मॉडलिंग करती है और टैटू आर्टिस्ट भी है तथा इनकी चाहत सिर्फ इतनी है कि वो पूरी दुनिया में कुछ अलग हटकर दिखे और उनका शरीर उनके व्यक्तित्व को दर्शाया। ग्रेस न्यूट्रल का कहना है कि जब वो 21 साल की थी तब उन्होंने अपनी जीभ को रॉकर मैरिलिन मैनसन के प्रभावित होकर दो हिस्सों में कटवा लिया था। उस वक्त घाव भरने में हफ्ते भर का समय लगा था।

Related Posts