July 7, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

यूनेस्को का खुलासा : 2030 तक पाकिस्तान तैयार करेगा अनपढ़ों की नश्ल

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

र्ष 2030 तक जहाँ दुनियां चाँद पर घर बसने की बात कह रहा है वहीं पाकिस्तान सैंकड़ों साल पीछे चलने की तैयारी में है।यूनेस्को के नए अनुमान ने पाकिस्तान के बारे कुछ ऐसा अनुमान लगाया है जिससे पाकिस्तान की आनेवाली पीढ़ी पीछे लौटती दिख रही है। हर चार में से एक पाकिस्तानी बच्चा अपनी प्राथमिक स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाएगा। पाकिस्तान के बारे में यही है यूनेस्को का नया खुलासा।

डॉन ने ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन’ (यूनेस्को) के आंकड़ों के हवाले से बताया कि देश के सभी बच्चों के लिए 12 वर्षो की शिक्षा का लक्ष्य पूरा करना महज आधे रास्ते पर ही होगा। क्योंकि 50 प्रतिशत युवा अभी भी उच्चतर माध्यमिक शिक्षा वर्तमान निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के लिए 2030 की समय सीमा में यह लगभग एक तिहाई होगा। मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय राजनीतिक फोरम के उद्घाटन के लिए तैयार किए गए यूनेस्को के नए प्रोजेक्शन से पता चला कि अगर तेजी से प्रगति नहीं की गई तो दुनिया अपनी शिक्षा प्रतिबद्धताओं के मामले में विफल साबित होगी।

Related Posts