भाई-बहन के छूते ही रौशनी, जल उठी एलईडी बल्ब

कोलकाता टाइम्स :
चाहे आप यकीन करे या ना करे। पर सौ फीसदी सच है। इन दो भाई-बहन की करामात विज्ञान को भी हैरान कर दे।ये भाई बहन महज छूकर LED बल्ब जला देते हैं।
मामला आदिलाबाद के बेला मंडल जिले का है, यहां एक गांव में समीर और सानिया लोगों के कौतूहल का केंद्र बन गए हैं। इन दोनों भाई बहनों के शरीर में कहीं भी छूने से LED बल्ब जल उठते हैं।
इस हैरतअंगेज घटना का पता इनके पिता सेख चाँद पाशा को भी तब चला जब वे बाजार से एक एलईडी बल्ब खरीद लाये। बल्ब देख समीर जिद करके उससे खेलने लगा तभी उसके छूटे ही बल्ब जल उठा। जिसे देख मामूली किसान पाशा भी बल्ब को हाथों से छू जलाने की कोशिश की पर तब नहीं जली। इसके बाद पाशा ने अपने बेटी सानिया को भी बल्ब थमने को दिया। पाशा को हैरान कर सानिया केछूते ही बल्ब जल उठी।
इस बात का पता चलते ही लोगों की भीड़ इन बच्चों को देखने के लिए उमड़ रही है। लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। लोग LED बल्ब के अलावा दूसरे किस्म और ब्रांड के बल्ब लाकर टेस्ट कर रहे हैं और वो भी जल उठते हैं।
उधऱ बिजली अधिकारियों ने इस संबंध में किसी चमत्कार की आशंका को खारिज कर दिया है लेकिन इसकी वजह वो भी पता नहीं लगा पाए हैं। पावर यूटिलिटी सुपरिटेंडेट जे उत्तम का कहना है कि किसी के शरीर से छूने पर बल्ब का जलना असंभव है। इसे जलाने के लिए न्यूट्रल औऱ फेस होना जरूरी है। लेकिन ये हो क्यों रहा है,इस पर वो कुछ नहीं कह पाए।