June 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

पाक पीएम से ज्यादा बेइज्‍जत शायद ही कोई हुआ! GOOGLE पर ‘भिखारी’ सर्च करने पर आ रही इमरान की तस्वीर

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

म्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद तो जैसे पाकिस्तान की सुख-चैन सब गायब हो गयी है। बौखलाये पाक पीएम इमरान खान एक के बाद एक कोशिश कर रहे हैं दुनिया में भारत के खिलाफ मदद जुटाने की। दूसरी तरफ पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है और परमाणु लड़ाई की धमकी भी देने से बाज नहीं आ रहा है। जिस वजह से पाकिस्तान पहले ही दुनिया के सामने अपनी किरकिरी करा चूका है। इसी बिच इमरान खान एक अन्य वजह से सोशल मीडिया पर हंसी का खुराक बने हुए हैं। अगर आप गूगल पर ‘भिखारी या Bhikhari’ टाइप करते हैं तो सर्च रिजल्ट में इमरान खान का फोटो आता है।

ऐसा नहीं है कि गूगल पर इस तरह की यह पहली घटना हुई है। पिछले दिनों गूगल पर बेवकूफ या Foolish लिखने पर रिजल्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोटो आता था।

बता दें, पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। निर्यात लगातार कम हो रहा है और आयात बढ़ रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है। पाकिस्तान लगातार आर्थिक मदद की मांग कर रहा है। हाल ही में अमेरिका ने पाकिस्तान को 4.1 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद दी है। इसके अलावा वह ईरान, चीन से आर्थिक मदद ले चुका है। इसके अलावा उसने से मदद की मांग की है।

Related Posts