June 27, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

शाहरुख और प्रियंका के बीच निकला ये नया कनेक्‍शन

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर सफल रही हैं। ‘डॉन’ और ‘डॉन 2’ इसका सबूत हैं। जब भी दोनों साथ आए, कमाल कर गए। मगर ‘डॉन 2’ के बाद उनकी जोड़ी पर्दे पर देखने को नहीं मिली, हालांकि फैंस को ‘डॉन 3’ से जरूर उम्मीदें हैं। खैर, यह कब संभव होगा, फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है। मगर इससे पहले एक जगह है जहां पर दोनों सितारों ने अपनी मौजूदगी करीब-करीब साथ में दर्ज कराई है। हम बात कर रहे हैं फोर्ब्स के द्वारा जारी की गई सूची की।

शाहरुख का नाम दुनिया के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर्स में शामिल किया गया था। फोर्ब्स की इस सूची में शाहरुख का नाम आठवें क्रम पर था। इसके हिसाब से किंग खान का जलवा न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि विज्ञापन जगत में भी बरकरार है। यही कारण है कि फिल्मों के साथ विज्ञापन के बूते शाहरुख इस सूची में शामिल हो गए हैं। कई बड़े ब्रांड्स हैं जिनके लिए शाहरुख विज्ञापन करते हैं।

ऐसा ही कुछ मामला प्रियंका के साथ भी हुआ है। अब वो भी दुनिया में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टीवी एक्ट्रेसेस की सूची में आठवें क्रम पर मौजूद हैं। फोर्ब्स के द्वारा जारी की गई सूची में लिखा गया, ‘इस सूची में नया नाम प्रियंका चोपड़ा का है जो इन दिनों एबीसी के शो ‘क्वांटिको’ में नजर आ रही हैं। हो सकता है कि अमेरिकन दर्शकों के लिए प्रियंका एक नया चेहरा हो, मगर हां भारतीय दर्शकों के लिए प्रियंका चोपड़ा जाना-पहचाना नाम है। बॉलीवुड में प्रियंका की पिछली रिलीज फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘जय गंगाजल’ थी। इसके साथ ही पीसी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में भी बतौर विलेन नजर आएंगी। साथ में होंगे ड्वेन जॉनसन। लेकिन हां बाकी एक्ट्रेसेस की तरह प्रिंयंका ने यह सारे पैसे महज टीवी से नहीं बनाए हैं। पीसी इन दिनों विज्ञापन जगत का भी पसंदीदा चेहरा बनी हुई हैं। हाल ही में पीसी ने बड़े जूस ब्रांड ‘एप्पी फीज’ के साथ बड़ी डील साइन की है।’ पूरे मामले पर नजर डाले तो आप पाएंगे कि दोनों ही सितारों ने फोर्ब्स की सूची में तो साथ में जगह बना ली है।

Related Posts