June 26, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

इन चीजों को ज्यादा खाने पर ऐसे पचाए

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

भी कभी कुछ चीजें बहुत पसंद होने के कारण हम ज्यादा बहुत ज्यादा खा लेते हैं. और माले मुफ्त दिले बेरहम वाली कहावत तो मशहूर है ही. शादियों में इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मैंने अनेक बार देखा है। कुछ लोगो तो बस फ्री में जहर भी मिल जाए तो थाली भर के खायेंगे…. खैर चलिए लेकिन माल भले ही दूसरे का हो पेट आप का ही होता है. और बाद में तकलीफ भी आप को ही होती है। आइये हम कुछ ऎसी चीजो के बारे में बताते हैं जो अगर आपने ज्यादा खा ली हैं तो कैसे पचाई जाएँ….

1. केले की अधिकता में दो छोटी इलायची।

2. आम पचाने के लिए आधा चम्म्च सोंठ का चूर्ण और गुड।

3. जामुन ज्यादा खा लिया तो 3-4 चुटकी नमक।

4. सेब ज्यादा हो जाए तो दालचीनी का चूर्ण एक ग्राम।

5. खरबूज के लिए आधा कप चीनी का शरबत।

6. तरबूज के लिए सिर्फ एक लौंग।

7. अमरूद के लिए सौंफ।

8. नींबू के लिए नमक।

9. बेर के लिए सिरका।

10. गन्ना ज्यादा चूस लिया हो तो 3-4 बेर खा लीजिये।

11. चावल ज्यादा खा लिया है तो आधा चम्म्च अजवाइन पानी से निगल लीजिये।

12. बैगन के लिए सरसो का तेल एक चम्म्च।

Related Posts