July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म

272 किलो से बचने के लिए महिला ने काटा ऊंट को दांत, लेने पड़े एंटीबायोटिक 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

से ही कहते हैं खबर। अब जब इंसान जानवर बन किसी मासूम जानवर को काट ले तो वह तो पढ़ने लायक खबर ही है ना? कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के लुइसियाना में. लुइसियाना के ग्रोस टेटे की रहने वाली एक महिला ने एक ऊंट को दांतों से काट लिया। इसके बाद पशु चिकित्सकों ने ऊंट को एंटीबायोटिक दवाइयां दीं। 

इबेरविले पैरिश शेरिफ के ऑफिस को इस घटना के संबंध में जानकारी मिली। दरअसल, 68 साल की ग्लोरिया लैंकस्टर और 73 साल के उसके पति एडमंड लैंकस्टर ग्रोस टेटे के टाइगर ट्रक स्टॉप में उस ऊंट के बाड़े में अपने कुत्ते को दिया जाने वाला खाना फेंक रहे थे। वे बाड़े के अंदर चले गए थे। इसके बाद ऊंट भड़क उठा और वह महिला पर झपटा. महिला का कहना है कि ऊंट उस पर गिर गया। ऊंट का वजन 272 किलो था। महिला उसके बोझ से छटपटाने लगी। इसके बाद उसके चंगुल से बचने के लिए उसने ऊंट को काट लिया।

इस घटना के बाद वहां पुलिस को आना पड़ा। वहीं, शेरिफ के ऑफिस ने कहा कि पति-पत्नी ने मिल कर ऊंट को परेशान करने की कोशिश की। इसके बाद ऊंट उस महिला पर चढ़ बैठा। एडमंड ने कहा कि ऊंट ने उसकी पत्नी की कोहनी पर काट लिया, जिसके बाद उसकी पत्नी ने भी खुद को बचाने के लिए उसे काटा।

टाइगर ट्रक स्टॉप के मैनेजर पामेला बॉजियर ने कहा कि महिला का पति जो कह रहा है, वह सिक्युरिटी कैमरे के फुटेज से मेल नहीं खाता है। उसने कहा कि डॉक्टरों ने सावधानी बरतते हुए ऊंट के लिए एंटीबायोटिक दवाइयां प्रिस्क्राइब की हैं।

Related Posts