July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

ठगी, जालसाज़ी और आपराधिक साजिश के मुक़दमे में बुरी तरह फंसे यह पूर्व क्रिकेटर

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

क्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाने में पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर, उनकी पत्नी फरहीन प्रभाकर, बेटे, सहयोगी संजीव गोयल और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी, जालसाज़ी और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है. लंदन में रहने वाली एक बुज़ुर्ग महिला का फ्लैट कब्जाने और धमकी देने का आरोप है। पीड़ित महिला संध्या शर्मा पंडित के मुताबिक 1995 में उसके पति लक्ष्मी चंद पंडित ने दिल्ली के मालवीय नगर के सर्वप्रिया विहार में एक अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल विनोद सलूजा नाम के बिल्डर से खरीदी थी, ये फ्लैट आधुनिक सुविधाओं से लैस और जरूरत का सारा सामान इसमें पहले से था।

इस फ्लैट में महिला अपने पति के साथ 2006 तक रहे फिर लंदन चले गए. इसके बाद 2018 तक महिला का देवर और पारिवारिक दोस्त इस फ्लैट में रहे, लेकिन उसके बाद ये फ्लैट खाली हो गया। इस फ्लैट के नीचे पहली मंज़िल पर पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर (Manoj Prabhakar) अपने परिवार के साथ रहते हैं. सभी घरों में जाने का एक ही कॉमन इसी साल महिला को जानकारी मिली कि उसके मकान के लॉक को तोड़कर बाहरी गेट बदल दिए गए हैं और घर के अंदर कोई रह रहा है।

Related Posts