July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

इन नुकसानों को जान भूल जायेंगे लाइट्स जलाकर सोना 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स : 
गर आप रात में ज्यादा देर तक जागते है या लाइट्स जलाकर सोते है तो आप बिमारिओ को न्यौता दे रहे है. दरअसल बात यह है की ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी ने अपने नए शोध में पाया है कि रात में लाइट के आस -पास रहने की आदत आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है। रिसर्च के मुताबिक शरीर को नेचुरली रात में रौशनी की ज़रुरत नहीं होती और इसका एक्सेस हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा रहा है।

माना जाता है की शरीर के लिए जितनी लाइट्स आवश्यक है उतना ही अँधेरा भी जरुरी है। यह रौशनी हमारे लिए दवा का काम करती है। और दवा उतनी ही लेनी चाहिए जितनी जरुरी हो ज्यादा दवाई सेहत के लिए नुकसानदेह हो जाती है। अगर हम रात में भी कृत्रिम रौशनी को अपने आस-पास जलाए रखते हैं तो इससे हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे हमारी नींद प्रभावित होती जिस कारण हमारे ब्लड प्रेशर में असामान्य उतार चढ़ाव आ सकता है।

दरअसल कृत्रिम रोशनी हमारे मस्तिष्क पर असर डालती है। जिससे हमारी आँखों पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा यदि हम रात को सोते समय रोशनी जलाकर रखते हैं तो ये शरीर में कैंसर कोशिकाओं को एक्टिव करता है। जिससे केंसर का खतरा होता है। हम आपको यह भी बता दे की इससे तनाव का खतरा भी बढ़ता है। और रात में कृत्रिम रौशनी जलाए रखना हमारे मूड पर तो असर डालता है। हमारा हृदय भी इससे अछूता नहीं है। कृत्रिम रौशनी के कारण हृदय सम्बंधी बीमारियां हमें धर दबोचती हैं।

Related Posts