May 20, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

आंतों के कैंसर को बुलाता है आपकी यह छोटी सी आदत

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

क्या आपको पता आपको इस तरह नाखूनों को चबाना आपकी सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है। इससे कई प्रकार की गंभीर बीमारियां लग सकती है। आइए जानते है आपकी यह आदत किस तरह आपके लिए जानलेवा बन सकती है।
1. आंतों का कैंसर 
नाखून चबाने से नाखून में मौजूद बैक्टीरिया हमारी आंतों तक पहुंच जाते हैं जो आंतों के कैंसर जैसे रोग भी दे सकते हैं। इसलिए अपनी इस आदत को बदलने की कोशिश करें।
2.डर्मेटोफेजिया बीमारी 
जिन लोगों को नाखून चबाने की आदत होती है ज्यादातर लोग डर्मेटोफेजिया नाम की बीमारी के शिकार हो जाते हैं। इस बीमारी में त्वचा पर घाव बनने लगते हैं। यहां तक की इसके इंफेक्शन से नसों को भी नुकसान पहुंचता है जो जानलेवा बन सकता है।
3. तनाव 
एक रिसर्च से ये बात सामने आई है कि जिन लोगों को अधिक नाखून चबाने आदत होती है वह तनाव का शिकार हो जाते है।
4. दांत कमजोर  
नाखून चबाने से नाखूनों की गंदगी दांतों तक पहुंचती रहती है जिससे दांत कमजोर होने लगते हैं और जल्द ही टूटने लगते है।
5.एचपीवी 
हमेशा नाखून चबाते रहने से उंगलियों में ह्यूमन पपिलोमावायरस (एचपीवी) के संक्रमण से गांठ पड़ जाती है। ये गांठें होंठ या मुंह में भी हो सकती हैं।
6.इंफेक्शन
हमारे हाथ में बहुत से बैक्टीरिया होते हैं जो नाखून चबाने पर हमारे पेट में पहुंच जाते हैं और इंफेक्शन का कारण बनते है।

Related Posts