7 जन्मो तक रहना है साथ, तो इस मंदिर में करे शादी

भारत में कई अनोखी मान्यताएं है। जिन्हें लोग आज भी मानते है। महारष्ट्र के दहिसर में भटवा देवी का एक प्राचीन मंदिर है. अगर आप सातो जन्म के लिए अपनी प्रेमिका या पत्नी को ही पाना चाहते है तो आपको उसके साथ यहाँ शादी करनी होगी।
इसके बाद आप दोनों 7 जन्मो के लिए एक हो जायेंगे। लोगों का ऐसा मानना है की यहाँ शादी करने वाले युवक-युवतियों की जोड़ी 7 जन्मो तक कभी अलग नहीं होती है। यही वजह है की यहाँ कई जोड़े शादी करने पहुचते है। 40 हजार वर्गफीट में फैले इस मंदिर में पवनपूत, श्रीकृष्ण और गणेश जी की मूर्ति स्थापित है।
यहाँ आने वाले भक्तो के अनुसार, साफ़ मन से अगर यहाँ पूजा कर के कुछ मांगा जाए तो वह अवश्य मिलता है। इसी वजह से ये मंदिर देश भर में प्रसिद्धि हासिल करने लगा है।