June 17, 2024     Select Language
KT Popular ऑन-ए-प्लेट

भूलेंगे नहीं बेसन की बर्फी का स्वाद 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स :
सामग्री : बेसन  – 250 ग्राम, शक्कर – 250 ग्राम, देशी घी – 200 ग्राम, दूध – 02 बड़े चम्मच, काजू – 02 बड़े चम्मच (बारीक कतरे हुए), बादाम– 02 बड़े चम्मच (बारीक कतरे हुए), पिस्ता – 01 बड़ा चम्मच (लम्बे कटे हुए), छोटी इलाइची – 05 नग (छीलकर पीसी हुई)।
विधि : एक बर्तन में बेसन लेकर उसमें दूध और दो बड़े चम्मच घी डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। अब कढ़ाई में देशी घी डालकर गरम करें। घी गर्म होने पर उसमें बेसन डालें और लगातार चलाते हुए अच्छी तरह से भून लें। बेसन को एक प्लेट में निकाल कर रख दें। उसके बाद बर्तन में शक्कर और 1/2 कप पानी डालें और चलाते हुए पकाएं। जब शीरे में दो तार की चाशनी बनने लगे, तो उसमें बेसन डाल दें और चलाते हुए पकाएं। बेसन के मिश्रण में आप इचाइची पाउडर, बादाम और काजू भी डाल दें। जब बेसन का मिश्रण जमने वाली स्थिति में पहुंच जाए उसे गैस से उतार लें।

अब बेसन की चक्की जमाने की बारी है। इसके लिए एक समतल थाली में थोड़ा घी डालकर उसकी सतह चिकनी कर लें। इसके बाद बेसन का मिश्रण थाली में कलछी की सहायता से बराबर फैला दें। बर्फी के ऊपर कतरे हुए पिस्ता डाल दें और चम्मच की सहायता से बर्फी की सतह को बराबर कर दें और 2 घंटे के लिए रख दें।

Related Posts