July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

अब इस टावर सहारे दिल्ली का दिल, सिर्फ 2 घंटे में कर देगा प्रदुषण गायब 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ब राजधानी दिल्ली को  लगातार बढ़ते हुए प्रदूषण के कहर से बचाने आ गया  स्मॉग टावर। चीन की तर्ज पर स्मॉग टावर लगाने का काम शुरू हो चुका है। दिल्ली में पहला स्मॉग टॉवर लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में लगाया गया है। ‘फ्रेंच मेड शुद्ध’ नाम के इस एयर प्यूरीफायर 750 मीटर के दायरे में हवा को शुद्ध करेगा। स्मॉग फ्री टावर के लगने से ढाई लाख से छह लाख क्यूबिक मीटर हवा रोज शुद्ध की जा सकेगी। स्मॉग टॉवर में हर महीने 30 हजार रुपए का खर्च आएगा, जिसे मार्केट एसोसिएशन उठाएगा।

स्मॉग टॉवर की ऊंचाई 20 फीट है। यह टावर 500-750 मीटर एरिया में रोजाना 250000 से 600000 क्यूबिक मीटर हवा को साफ करेगा।  टावर 2 घंटे के अंदर ही हवा साफ करके एक्यूआई 50 से ऊपर नहीं जाने देगा।

देश की राजधानी में अक्टूबर के बाद लगातार प्रदूषण का स्तर गंभीर बन जाता है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से स्मॉग टावर जैसे विकल्प को तलाशने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त पर्यावरण प्रदूषण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने निर्माण कार्य और औद्योगिक गतिविधियों पर बुधवार तक के लिए रोक लगा दी थी।

Related Posts