February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

आतंक के बाद अब भ्रष्टाचार में भी पाकिस्तान ने मारी बाजी 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

बतक सिर्फ आतंकबाद के मामले में ही दुनिया में आगे चल रहे पाकिस्तान अब भ्रष्टाचार में भी बाजी मार रही है। ।बीते साल की तुलना में पाकिस्तान में भ्रस्टाचार बढ़ा और इस मामले में यह 180 देशों की सूची में 120वें स्थान पर आ गया है। ट्रांस्पेरेंसी इंटरनेशनल के वैश्विक भ्रष्टाचार सूचकांक 2019 में बताया गया है कि पाकिस्तान भ्रष्टाचार के मामले में 2018 की तुलना में 2019 में तीन स्थान और नीचे खिसक गया है और अब यह 180 देशों के बीच 120वें स्थान पर है।

ट्रांस्पेरेंसी इंटरनेशनल ने कहा है कि चिंताजनक स्थिति यह है कि किसी भी देश का अंक बीते साल की तुलना में सुधरा नहीं है। वो देश जो शीर्ष पर हैं, उनमें से भी अधिकांश के अंक घटे ही हैं। इसलिए भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रयास में किसी तरह की कोताही ठीक नहीं है।

भारत 41 अंकों के साथ 180 देशों के इस भ्रष्टाचार सूचकांक में 80वें स्थान पर है। बांग्लादेश  में भ्रष्टाचार बहुत बड़े पैमाने पर फैला हुआ है और वह इस सूची में महज 26 अंकों के साथ 146वें नंबर पर है। सबसे कम भ्रष्ट देश डेनमार्क और न्यूजीलैंड को पाया गया है जो सूची में पहले स्थान पर हैं।

Related Posts