May 19, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular स्वास्थ्य

खाते वक़्त ना करे बेल्ट ढीला 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

ई लोग खाना खाने के तुरंत बाद ऐसी चीजों के आदी होते हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत पर बुरा असर न पड़ें, तो कुछ बुरी आदतों को छोड़ना अच्छा होगा।

1-अगर खाने के साथ फल खाते हैं तो वह भोजन के साथ अमाशय में अटक जाता है और सही समय पर आंतों में नहीं पहुंच पाता. इस कारण सेहत बिगड़ने लगती है और पेट में भोजन दूषित हो जाता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि खाना खाने के कम-से-कम एक घंटे बाद या एक घंटे पहले फल खाएं। सबसे महत्वपूर्ण है कि सुबह खाली पेट फलों का सेवन करना चाहिए।  इससे दिन की शुरुआत करने के लिए काफी ऊर्जा मिलती है।

2-अधिक चाय पीने से भी सेहत पर असर पड़ता है और खाना खाने के बाद तो चाय बिल्कुल ना पिएं, क्योंकि चाय की पत्तियों में एसि़ड की काफी मात्रा पाई जाती है।  यह पदार्थ आहार में शामिल प्रोटीन को नुकसान पहुंचाता है। जिसके कारण खाना पचाने में काफी परेशानी होती है। अगर आपको चाय पीनी ही है, तो खाना खाने के एक घंटे बाद पिएं।

3-अक्सर कई लोग स्वादिष्ट भोजन को देखते ही अपनी बेल्ट लूज कर लेते हैं। जिससे वो अधिक मात्रा में अपना मनपसंद भोजन खा सकें। ऐसा करना गलत है। इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि खाना खाते वक्त बेल्ट ढीली नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आंतें ब्लॉक हो जाती हैं। और खाना भी अधिक मात्रा में खा लिया जाता है। इस वजह से व्यक्ति असहज महसूस करने लगता है. ध्यान रखें कि भूख से थोड़ा कम ही खाएं।

Related Posts