February 23, 2025     Select Language
KT Popular ऑन-ए-प्लेट

केरला की मिक्स वेजिटेबल  

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स :

सामग्री : 1 कच्चा केला, 1 सहजन, 1 गाजर, 5-6 हरी बींस, 4-5 कुंदरू, ½ कप पानी, ¼ चम्मच हल्दी, ½ लाल मिर्च पावडर, 1 चम्मच जीरा, 1 गुच्छा कडी पत्ती, 3 चम्मच नारियल तेल, नमक- स्वादअनुसार।

विधि : सभी सब्जियों को धा कर आधे इंच के टुकड़े में काट लें। नारियल, हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा और पानी को एक साथ मिला कर महीन पेस्ट बना लें। अब एक बडे़ बर्तन में 2 चम्मच तेल गरम करें। उसमें आधा चम्मच जीरा डालें। फिर उसमें केले के पीस डाल कर 2 मिनट पकाएं। अब इसमें बाकी की सभी सब्जियां डालें और ऊपर से नमक छिड़के। फिर इसे कवर कर के मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि सब्जियां आधी पक ना चुकी हों। फिर हल्दी और लाल मिर्च पावडर डालें। अब इसे ढंक कर फिर से 3-4 मिनट तक पकाएं। अब इसमें नारियल पेस्ट मिलाएं और हल्के हाथों से चलाएं जिससे सब्जियां टूट ना जाएं। अब बर्तन को ढंक दें और 5 मिनट के बाद इसे आंच से हटा लें। आखिर में इस में कडी पत्ते और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। ढक्कन लगा दें और इसे ठंडा होने के लिये छोड़ दें। जब सब्जी ठंडी हो जाए तब इसमें थोड़ी सी दही मिलाएं और सर्व करें।

Related Posts