June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

दो करोड़ में बिका था लाखों लोगों के मौत की यह ‘वजह’ 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स : 

सकी कहानी जब आप जानेंगे तो हैरान हुए बिना नहीं रहेंगे। यह एक टेलीफोन है। अब सोचेंगे कोई फोन भला लाखों लोगों के मौत की वजह कैसे बन सकती है। यह फ़ोन साल 1945 का बताया जाता है। साल 2017 में अमेरिका में नीलामी के दौरान यह करीब दो करोड़ रुपये में बिका था।

यह टेलीफोन जर्मनी के खूंखार तानाशाह हिलटर का था। मूल रूप से यह फोन काले रंग का था, जिसे बाद में लाल रंग में रंगा गया। इस फोन पर हिटलर का नाम और स्वास्तिक भी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे विश्व युद्ध के खत्म होने के बाद साल 1945 में इस टेलीफोन को बर्लिन में हिटलर के बंकर से बरामद किया गया था।

हिटलर को यह फोन वेरमेच ने दिया था। कहते हैं कि 40 के दशक में इसी फोन से हिटलर दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अपने नाजी सैनिकों को आदेश देता था और उसके बाद नाजी बंधक बनाए गए लोगों को गोली मारकर या गैस चेंबर में जलाकर मौत के घाट उतार देते थे।

हिटलर यहूदियों का कट्टर दुश्मन था। कहते हैं कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड में हिटलर की नाजी सेना के बनाए यातना शिविरों में करीब 10 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

Related Posts