शाहरुख का लक्की चार्म जान चौकं जायेंगे

कोलकाता टाइम्स :
बॉलीवुड के कई सितारे अपने सितारों पर बहुत यकीन करते हैं। बुलंदियों पर पहुंचे इन स्टार्स के पीछे इनके तारे होते हैं। ऐसा ही कुछ हमारे बादशाह खान के साथ भी है। शाहरुख खान न्यूमरोलॉजी पर बहुत विश्वास करते हैं।
शाहरुख को न्यूमरोलॉजी पर बहुत यकीन है। शाहरुख को 555 नंबर बहुत आकर्षित करता है। आजकल बादशाह खान 40 नंबर का सहारा लेकर अपना करियर चमकाने में लगे हैं। शाहरुख का लक्की नंबर है 40। ये ही नंबर है जो शाहरुख के पर्सनल चीजों में भी आपको देखने को मिल जाएगा। शाहरुख के करीबी सूत्र ने बताया कि शाहरुख के मोबाइल नंबर के आखिरी अंक का जोड़ 555 या 40 है। यहां तक की शाहरुख की गाड़ी की नंबर प्लेट और ईमेल आईडी में भी 555 और 40 अंक आपको देखने को मिल जाएंगे।