मलाइका नहीं यह है अर्जुन कपूर की ‘पहली क्रश’

कोलकाता टाइम्स :
बेबो यानी करीना कपूर की भले ही शादी हो गई है लेकिन उनके जलवे कम नहीं हुए। आज भी वो कई दिलों पर राज करती हैं। अब ये बात सुनकर छोटे नवाब यानी सैफ अली खान कैसा रिएक्ट करेंगे ये तो पता नहीं लेकिन ‘इशकजादे’ से बॉलीवुड में इंट्री करने वाले अर्जुन कपूर ने तो करीना कपूर को अपना पहला क्रश बताने में जरा भी परहेज नहीं किया।
अब चाहे उनके दिल पर मलाइका का राज हो पर उन्होंने यह बात साफ कह दिया कि उन्हें पहले नजर में पहला प्यार करीना से ही हुआ था।
अपने छोटे से फिल्मी करियर में ही अर्जुन को कई बड़ी हस्तियों के साथ काम करने का मौका मिल गया। अर्जुन जल्द ही प्रियंका चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण के साथ फिल्मों में काम करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने प्रियंका की बहन परीणिती चोपड़ा के साथ ‘इशकजादे’ में काम किया है। लेकिन अर्जुन की दिल इ तमन्ना है कि वे अपनी पहली क्रश करीना कपूर के साथ काम करें। अर्जुन ने साफ कहा कि करीना ही उनका पहला और आखिरी क्रश हैं। अर्जुन ने कहा कि उन्हें सभी अभिनेत्रियों के साथ फिल्म करने का मन है। अर्जुन ने कहा कि वो बहुत लकी हैं कि उन्हें इतनी बड़ी हिरोईनों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।